अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ममता बनर्जी का सुरक्षा मार्च, यूपी के बहाने भाजपा पर पलटवार

कोलकाता संवाददाता: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोलकाता रैली का जवाब देने वाली हैं.
कोलकाता में आयोजित आज सुरक्षा मार्च में वह उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध का मुद्दा उठाकर भाजपा पर हमला करेंगी.
सीएम ममता बनर्जी का चुनावी इरादा साफ है, किसी भी सूरत में टीएमसी, बीजेपी के मिशन बंगाल को कामयाब नहीं होने देना चाहती.

यूपी प्लान’ -एक तीर से दो निशाने

इसी इरादे से ममता ने अपना ‘यूपी प्लान’ बनाया है. कोलकाता में मार्च कर ममता यूपी में महिलाओं के खिलाफ अपराध का मुद्दा उछालेंगी और एक तीर से दो निशाना साधने की कोशिश करेंगी.
बीजेपी कई मंच पर-कई मौकों पर ममता राज में महिलाओं पर अपराध का मुद्दा उछाल चुकी है. अभी हाल ही में पार्टी ने उत्तरी 24 परगना की 85 साल की बुजुर्ग पर हमले का आरोप लगाकर बंगाल सरकार पर सवाल उठाए थे. बीजेपी ने कोलकाता और राज्य के कई शहरों में महिला अपराध को लेकर पोस्टर वार शुरू कर दिया है.ममता के चुनावी स्लोगन पर सवाल उठाए.
हालांकि, ममता बनर्जी ने पलटवार में कोई कसर नहीं छोड़ी है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ममता यूपी के अपराध को उछालकर बीजेपी को घेरने की तैयारी में हैं. बंगाली अपनी बेटी चाहती है- स्लोगन के सहारे टीएमसी उम्मीद में है कि ममता हैट्रिक में कामयाब हो पाएंगी. महिलाओं को लेकर पार्टी ने रणनीति में भी बदलाव किया है.

50 महिला उम्मीदवारों को टिकट

टीएमसी ने 291 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को एलान कर दिया है, जिसमें 50 महिलाओं को टिकट दिया गया है. 2016 के चुनाव में 45 महिलाओं को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया था.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

4 weeks ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 month ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 month ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 month ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 month ago