
Bharat varta desk: हिंदी के प्रचार पसार के लिए काम करने वाली राष्ट्रीय संस्था विश्व हिंदी परिषद के महासचिव डॉ विपिन कुमार ने शिमला में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की है। उन्होंने मुख्यमंत्री से हिमाचल प्रदेश में हिंदी के प्रचार प्रसार के विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया है। डॉ कुमार ने बताया कि हिंदी के अधिकाधिक विकास और विस्तार के लिए विभिन्न राज्यों का दौरा कर रहे हैं और वहां के प्रमुख राजनेता व नौकरशाहों से मिलकर अधिक से अधिक मातृभाषा को प्रयोग में लाने के उपायों पर जोर दे रहे हैं।
श्रीनगर में हिंदी पर होगा बड़ा आयोजन, देश भर से जुटेंगे लोग
विश्व हिंदू परिषद के महासचिव ने बताया कि जल्द ही श्रीनगर में हिंदी पर एक बड़ा कार्यक्रम करने की तैयारी चल रही है। इस सिलसिले में भी वे देशभर के सभी नेताओं से और अधिकारियों से मिल रहे हैं ताकि इस आयोजन में देशव्यापी जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके। इसमें कॉलेज और स्कूलों के छात्रों की भी भागीदारी होगी। शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले नामचीन लोग भी आएंगे। उद्देश्य है कि हिंदी और राष्ट्रवाद का झंडा कश्मीर में भी बुलंद हो। इस आयोजन में जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा की भी अहम भूमिका होगी और देश के प्रमुख मंत्री और विशिष्ट जन शामिल होंगे।
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More