शिक्षा मंच

हिमाचल के सीएम से मिले विपिन, हिंदी प्रचार का अभियान

Bharat varta desk: हिंदी के प्रचार पसार के लिए काम करने वाली राष्ट्रीय संस्था विश्व हिंदी परिषद के महासचिव डॉ विपिन कुमार ने शिमला में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की है। उन्होंने मुख्यमंत्री से हिमाचल प्रदेश में हिंदी के प्रचार प्रसार के विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया है। डॉ कुमार ने बताया कि हिंदी के अधिकाधिक विकास और विस्तार के लिए विभिन्न राज्यों का दौरा कर रहे हैं और वहां के प्रमुख राजनेता व नौकरशाहों से मिलकर अधिक से अधिक मातृभाषा को प्रयोग में लाने के उपायों पर जोर दे रहे हैं।

श्रीनगर में हिंदी पर होगा बड़ा आयोजन, देश भर से जुटेंगे लोग

विश्व हिंदू परिषद के महासचिव ने बताया कि जल्द ही श्रीनगर में हिंदी पर एक बड़ा कार्यक्रम करने की तैयारी चल रही है। इस सिलसिले में भी वे देशभर के सभी नेताओं से और अधिकारियों से मिल रहे हैं ताकि इस आयोजन में देशव्यापी जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके। इसमें कॉलेज और स्कूलों के छात्रों की भी भागीदारी होगी। शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले नामचीन लोग भी आएंगे। उद्देश्य है कि हिंदी और राष्ट्रवाद का झंडा कश्मीर में भी बुलंद हो। इस आयोजन में जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा की भी अहम भूमिका होगी और देश के प्रमुख मंत्री और विशिष्ट जन शामिल होंगे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

5 days ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

6 days ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

6 days ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

7 days ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

1 week ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

1 week ago