
कोलकाता संवाददाता : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और मौजूदा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली को रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। दिल की अवरुद्ध धमनियों को खोलने के लिए गांगुली की दोबारा एंजियोप्लास्टी की गई थी। गांगुली की ह्दय धमनियां अवरुद्ध होने के बाद गुरुवार को उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी और दो स्टेंट डाले गए थे।
इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि सौरव गांगुली का स्वास्थ्य अच्छा और स्थिर है।
सौरव को घर लौटने के बाद कुछ समय तक काम-काज का दबाव नहीं लेने को भी कहा गया है। सौरव के स्वास्थ्य संबंधी सभी महत्वपूर्ण मानक निरंतर स्थिर पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई है। शनिवार को उनके पारिवारिक चिकित्सक डॉ. आफताब खान के निरीक्षण में सौरव के जरुरी मेडिकल टेस्ट किए गए थे। उन रिपोर्ट के आधार पर ही सौरव को अस्पताल से छुट्टी देने का निर्णय लिया गया।
गौरतलब है कि सौरव की गत गुरुवार को एंजियोप्लास्टी हुई थी। उनके दिल की धमनियों में दो और स्टेंट लगाए गए थे। इससे पहले गत दो जनवरी को दिल का हल्का दौरा पड़ने के बाद उनकी पहली एंजियोप्लास्टी हुई थी और उस वक्त एक स्टेंट लगाया गया था। सौरव के दिल की तीनों अवरुद्ध धमनियों में अब स्टेंट लगाए जा चुके हैं और डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल उन्हें दिल संबंधी किसी तरह का खतरा नहीं है।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More