
कोलकाता संवाददाता
अप्रैल, मई में बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के खेमें में झटके पर झटके लग रहें हैं। पिछले दिनों मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले कद्दावर नेता राजीब बनर्जी समेत अन्य तृणमूल विधायकों वरिष्ठ नेताओं सहित कुल छह नेताओं ने दिल्ली जाकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शाम में मुलाकात कर अनौपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए।
हालांकि औपचारिक रूप से तृणमूल के ये सभी बागी नेता रविवार को बंगाल के दौरे पर आईं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की मौजूदगी में भाजपा का झंडा थामेंगे। स्मृति कोलकाता पहुंच चुकीं हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बंगाल दौरा रद्द होने के बाद उनकी जगह स्मृति ईरानी को भेजा गया है।वह हावड़ा के डोमूरजला मैदान में भाजपा के योगदान मेला में शिरकत करेंगी। इस दौरान तृणमूल के कई नेता औपचारिक रूप से भाजपा का दामन थामेंगे।
इधर, इस जनसभा को डिजिटल माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी संबोधित करेंगे।
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More