
Bharat varta desk: सेना भर्ती का नया नियम अग्निपथयोजना की घोषणा करके केंद्र सरकार ने भाजपा को फंसा दिया है। चारों ओर केंद्र सरकार के साथ-साथ भाजपा का भी भारी विरोध हो रहा है। खासकर बिहार में छात्रों का गुस्सा चरम पर है। इसको लेकर बिहार की सियासत भी गरमा गई है।
भाजपा का मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल के साथ-साथ सहयोगी दलों ने भी सेना भर्ती के नए नियमों का विरोध करना शुरू कर दिया है। सबसे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान आया। उसके बाद बिहार सरकार में भाजपा के साथ शामिल हम के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने इस फैसले को वापस लेने की मांग केंद्र सरकार से की है। अब भाजपा के साथ मिलकर सरकार चला रहा जनता दल यू भी इसके विरोध में सामने आ गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भी इस फैसले को वापस लेने की मांग की है।
ललन सिंह ने क्या कहा है
उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए केंद्र सरकार से अपील किया है कि इस फैसले से बिहार सहित देशभर के नौजवानों, युवाओं एवं छात्रों के मन में असंतोष, निराशा व अंधकारमय भविष्य (बेरोजगारी) का डर स्पष्ट दिखने लगा है। केंद्र सरकार को अग्निवीरयोजना पर अविलंब पुनर्विचार करना चाहिए क्योंकि यह निर्णय देश की रक्षा व सुरक्षा से भी जुड़ा है।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More