
मुंबई । दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कुक दिपेश सावंत को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स मामले की जांच में गिरफ्तार कर लिया है।
इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक और सुशांत के होम मैनेजर सैमुअल मिरांडा को 9 सितंबर तक एनसीबी की हिरासत में भेजा गया था। अब एजेंसी रिया चक्रवर्ती और शौविक को आमने सामने बिठाकर पूछताछ करेगी।
शौविक और मिरांडा को आज सुबह नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई की एक कोर्ट में पेश किया था। एनसीबी की तरफ से दोनों की पांच दिनों की कस्टडी की मांग की गई थी। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। एनसीबी ने दोनों की 5 दिनों की कस्टडी के साथ एक कथित ड्रग डीलर कैजन इब्राहिम को भी कोर्ट में पेश किया था।
इब्राहिम से भी इस केस में पूछताछ की जा रही है। एनसीबी के सूत्रों के मुताबिक शौविक और मिरांडा इब्राहिम और जैद से अब्दुल बासित के जरिए ड्रग्स लेते थे। जैद और बासित दोनों ही एनसीबी की हिरासत में हैं। सूत्रों के मुताबिक इन ड्रग्स की कीमत गूगल पे के जरिए दी जाती थी। मिरांडा और शौविक को शुक्रवार को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। एनसीबी सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रही है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले की जांच सीबीआई के अलावा प्रवर्तन निदेशालय और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी कर रहा है।
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More
पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More
पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More
पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More