
Bharat Varta desk: धनबाद के एडीजे उत्तम आनंद की मौत का मामला आज सुप्रीम कोर्ट में उठा। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और पूर्व एडिशनल सॉलिसिटर जनरल विकास सिंह ने न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ की अदालत में यह मामला उठाते हुए कहा कि धनबाद में एडीजे की हत्या की गई है। घटना के सीसीटीवी फुटेज देखने से लगता है कि उन्हें साजिश के तहत टैंपू से टक्कर मरवाया गया है। ऐसी घटनाएं होंगी तो न्यायपालिका की स्वतंत्रता प्रभावित होगी। यह न्यायपालिका पर हमला है। इसीलिए यह जरूरी है कि घटना की सीबीआई जांच कराई जाए ताकि दोषियों को दंड मिले। इस पर जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि वह इस मामले को चीफ जस्टिस के समक्ष रखें वह भी चीफ जस्टिस को इस घटना के बारे में बताएंगे। उसके बाद अधिवक्ता विकास सिंह ने इस मामले को चीफ जस्टिस एंड वीरम अन्ना की अदालत में उठाया। इस पर चीफ जस्टिस ने कहा कि आज ही उन्हें झारखंड के चीफ जस्टिस राजीव रंजन से बात हुई है। राजीव ने इस मामले पर संज्ञान लिया है और आज इसकी सुनवाई करेंगे।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More