
रांची भारत वार्ता संवाददाता:
झारखंड हाईकोर्ट ने धनबाद के एडीजे की मौत के मामले में आज सुनवाई करते हुए सरकार के कामकाज पर नाराजगी जाहिर की। कोर्ट ने कहा कि उसे जरा भी ऐसा लगा कि मामले की जांच में पुलिस कोताही कर रही है तो वह इसे सीबीआई को सौंप देगा। मुख्य न्यायाधीश राजीव रंजन ने आज कोर्ट में डीजीपी और धनबाद के एसएसपी को तलब किया था। उन्होंने मामले में एफ आई आर दर्ज होने में देरी किए जाने पर नाराजगी जाहिर की।
चीफ जस्टिस बोले- राज्य की कानून व्यवस्था बदतर
मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि कुछ दिन पहले एक पुलिस अधिकारी की हत्या हुई थी, उसके बाद एक वकील की हत्या हुई। अब एक जज की संदेहास्पद स्थितियों में मौत हुई। उन्होंने डीजीपी से पूछा कि यह सब क्या हो रहा है? उन्होंने यह भी कहा कि इसका मतलब यह है कि राज्य की कानून व्यवस्था बदतर हो चुकी है। उन्होंने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करने का निर्देश डीजीपी को दिया। राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने इस मामले में पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय लाटकर के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया है जो इस मामले को देख रही है। इस घटना पर राज्य सरकार गंभीर है।
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More