
पटना: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चेतावनी के बाद मंगलवार को बीपीएससी में सदस्यों के खाली तीन पदों के लिए नई नियुक्ति की गई है. पर्यटन विभाग के सेवानिवृत्त निदेशक यशस्पति मिश्रा, सेवानिवृत्त निदेशक चकबंदी सर्व नारायण यादव और एससी-एसटी कल्याण विभाग के सेवानिवृत्त निदेशक नवल किशोर को बीपीएससी का नया सदस्य बनाया गया है. पदभार ग्रहण करने की तिथि से 6 वर्ष या 62 वर्ष की उम्र सीमा तक तीनों बीपीएससी के सदस्य रहेंगे.
बीपीएससी में तीनों सदस्यों से संबंधित तीन अलग-अलग अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी कर दी गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को बिहार लोक सेवा आयोग के 75वें स्थापना दिवस समारोह में 3 सदस्यों के पद खाली रहने पर नाराजगी जताई थी और 5 दिनों में पदों को भरने की अधिकारियों को चेतावनी दी थी. उसके बाद आनन-फानन में तीनों खाली पदों को भरा गया है. कल ही एक अधिकारी को सेवानिवृत्ति दी गई है और आज उन्हें बिहार लोक सेवा आयोग का सदस्य बना दिया गया है.
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More