
लखनऊ ब्यूरो : उत्तर प्रदेश में विधान परिषद में मनोनीत कोटे की 6 सीटें लंबे समय से खाली चल रही थी. अब बीजेपी कोटे से इन छह सीटों पर 6 नेताओं को एमएलसी बनाया गया है. इस लिस्ट में पीएम मोदी के विश्वस्त पूर्व कैबिनेट सचिव व राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा के बेटे साकेत मिश्रा सहित छह लोगों को नाम शामिल हैं. बता दें कि विधान परिषद में मनोनीत कोटे के तीन पद 29 अप्रैल 2022 और तीन पद 27 मई 2022 से खाली हैं. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इन छह नए सदस्यों की नियुक्ति का प्रस्ताव सोमवार को मंजूर किया है. अब मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने भी इसकी अधिसूचना जारी कर दी है.
राज्यपाल द्वारा मनोनीत किए गए विधान परिषद के सदस्यों में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर, पूर्व कैबिनेट सचिव नृपेंद्र मिश्रा के बेटे साकेत मिश्रा, रजनीकांत महेश्वरी, लाल जी निर्मल, राम सूरत राजभर और हंसराज विश्वकर्मा का नाम शामिल है.
बता दें कि विधान परिषद के मनोनीत किये गए सदस्य प्रो. तारिक मंसूर पसमांदा मुसलमान हैं. वहीं, हंसराज विश्वकर्मा पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के भाजपा संगठन के जिलाध्यक्ष हैं. आजमगढ़ निवासी राम सूरत राजभर पेशे से अधिवक्ता हैं. हंसराज विश्वकर्मा और रामसूरत राजभर अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं तो लालजी प्रसाद निर्मल दलित वर्ग से.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More