देश दुनिया

सबसे ज्यादा कोरोना टेस्ट करवाने वाला दूसरा देश बना भारत

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में कोविड-19 के मामलों का पता लगाने के लिए बुधवार को रिकार्ड संख्या में 11,72,179 नमूनों की जांच की गई और अब तक कुल 4,55,09,380 जांच की जा चुकी है। साथ ही, विश्व में प्रतिदिन सर्वाधिक जांच करने वाले देशों में भारत भी शामिल है। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि इस सप्ताह में हमने साढ़े चार करोड़ से ज्यादा टेस्ट कर लिए हैं। दुनिया में एक ही देश है जिसने हमसे ज्यादा टेस्ट किए हैं। मंत्रालय ने कहा कि अधिक संख्या में जांच किए जाने के परिणामस्वरूप संक्रमण की पुष्टि होने की दर कम हुई है। उन्होंने कहा कि देश में 30 जनवरी को महज 10 जांच किए जाने से लेकर अब प्रतिदिन जांच का औसत 11 लाख से अधिक हो गया है। यह देश में प्रतिदिन कोविड-19 की जांच बढ़ने को प्रदर्शित करता है। बड़े पैमाने पर जांच किए जाने से संक्रमण का समय रहते पता चला और इससे संक्रमित मरीजों को क्वारंटीन करने और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने में मदद मिली। भारत में कोविड-19 से होने वाली मृत्यु की दर आज की तारीख में घट कर 1.75 प्रतिशत हो गई है, जबकि इस रोग से उबरने का राष्ट्रीय औसत 77.09 प्रतिशत है। आंकड़ों के मुताबिक देश में कोविड-19 के अभी 8,15,538 एक्टिव मरीज हैं, कुल मामलों का तकरीबन 21.16 प्रतिशत है। मंत्रालय ने कहा कि देश भर में जांच प्रयोगशालाओं के तेज विस्तार के चलते भी जांच बढ़ी है। भारत में आज की तारीख में 1,623 प्रयोगशालाएं (लैब) हैं, जिनमें 1,022 सरकारी हैं जबकि 601 निजी क्षेत्र के हैं। आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में संक्रमण के रिकॉर्ड 83,883 मामले मामले सामने आने के बाद देश में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 38,53,406 हो गए, जबकि एक दिन में 1,043 मरीजों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़ कर 67,376 हो गई। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि देश के 5 राज्य ऐसे हैं जिनमें 62 फीसदी एक्टिव केस हैं। इनमें महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। अधिक जनसंख्या की वजह से केसेस बढ़ना जारी है लेकिन सप्ताह दर सप्ताह एक्टिव केसेस में गिरावट हो रही है। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में 70 फीसदी कोरोना से डेथ हुई हैं। इनमें महाराष्ट्र, दिल्ली, आन्ध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक शामिल हैं। दिल्ली में अचानक एक्टिव केसेस और डेथ की संख्या बढ़ी है। उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली सरकार के साथ बैठक कर उन्हें कुछ दिशानिर्देश दिए हैं उस पर यदि वो काम करते हैं तो निश्चित तौर पर केसेस में जो बढ़ोतरी हो रही है उसकी संख्या पर काबू पाया जा सकता है।

Anupam

Recent Posts

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

1 day ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

5 days ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

5 days ago

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

5 days ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

5 days ago