
Bharat varta desk:
भीषण हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मध्य वाले लोग हरदोई जिले के थे। इस घटना पर पीएम मोदी ने भी गहरा दुख जताया है। यह घटना उत्तर प्रदेश के मथुरा में थाना नौहझील इलाके में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई है। कार में एक ही परिवार के 9 लोग सवार थे जो एक शादी में भाग लेने के आगरा से नोएडा जा रहे थे। मरने वालों में 3 महिलाएं, 3 पुरुष और एक बच्चा शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बड़े वाहन का ड्राइवर कार में टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया है।
दूसरी ओर बिहार के सुपौल जिले के एनएच-57 पर हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। किशनपुर थाना इलाके के इटहरी गांव के पास शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे ट्रक और कार की सीधी आमने- सामने टक्कर में कार में बैठे डॉक्टर समेत तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
Bharat varta Desk भारत ने सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में अपनी विकास यात्रा,… Read More
Bharat varta Desk गणतंत्र दिवस की 77वीं पूर्व संध्या पर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों… Read More
Bharat varta Desk गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार 22 पुलिस पदाधिकारी और… Read More
Bharat varta Desk सिवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बीच एक… Read More
Bharat varta Desk आईएएस संजीव खिरवार (IAS Sanjeev Khirwar) को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का… Read More
Bharat varta Desk नितिन नबीन को आज आधिकारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन… Read More