
Bharat varta desk: फिनलैंड के राजदूत रवीश कुमार आज भागलपुर से रवाना हुए। वे छुट्टी में अपने घर आए थे। केंद्रीय रेलवे यात्री संघ ने भागलपुर रेलवे स्टेशन पर उन्हें विदाई दी। इस मौके पर रवीश को यात्री संघ की ओर से सम्मानित भी किया गया। संघ के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु खेतान, अपर वाणिज्य प्रबंधक बी बिपरेश कुमार चौधरी, आरपीएफ इंस्पेक्टर रणधीर कुमार ने बाबा बटेश्वर नाथ का मोमेंटो और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रवीश कुमार के पिता रघुनायक भगत , केंद्रीय काली पूजा समिति के बृजेश साह
और रेल यात्री संघ के पदाधिकारी मनोज बुधिया समेत कई प्रमुख लोग मौजूद थे।
भारतीय विदेश सेवा के तेजतर्रार अधिकारी हैं
1995 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी रवीश कुमार भागलपुर के नाथनगर के रहने वाले हैं। छुट्टी में वह फिनलैंड से अपने घर भागलपुर आए थे। उनके पिता और मां बरारी हाउसिंग कॉलोनी में रहते हैं। रवीश फिनलैंड के पहले दिल्ली में
विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात थे और उस समय विदेश मंत्रालय के सबसे युवा प्रवक्ता थे। विदेश मंत्रालय में पदस्थापित होने से पहले वे जर्मनी में राजदूत के रूप में काम किया। उस समय वे सुर्खियों में आए थे जब पहली बार अमेरिका जाने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उन्होंने फ्रैंकफर्ट हवाई अड्डे पर स्वागत किया था। विदेश सेवा के तेजतर्रार अधिकारी रवीश को प्रधानमंत्री के नजदीकी अफसरों में माना जाता है। वे बिहार से भाजपा सांसद रमा देवी के दामाद भी हैं। रमा देवी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के करीब माना जाता है। रमा देवी के पति स्वर्गीय बृज बिहारी प्रसाद बिहार सरकार मंत्री हुआ करते थे। रवीश व उनका परिवार और रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान का आपस में घनिष्ठ समाजिक संबंध रहा है।
अंग के गौरव हैं रविश: विष्णु खेतान
रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान ने कहा कि रवीश कुमार अंग क्षेत्र के गौरव हैं। उन्होंने अपने काम से भागलपुर और बिहार का देश और दुनिया में सम्मान बढ़ाया है। उनकी सादगी और विनम्र व्यवहार सराहनीय है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More