
bharat varta desk: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बंगाल दौरे पर हैं। वह शुक्रवार की शाम को कोलकाता में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के आवास पर खाना खाने पहुंचे। इस दौरान पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी भी मौजूद थे। इसके बाद बंगाल के राजनीतिक गलियारे में यह अटकलबाजी तेज हो गई है कि दीदी ममता बनर्जी को टक्कर देने के लिए दादा सौरव गांगुली को भाजपा अपने साथ ला सकती है। हालांकि यह चर्चा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले भी हुई थी मगर ऐसा नहीं हुआ।
बताया जा रहा है कि आज गृह मंत्री अमित शाह का सौरव गांगुली के घर जाना अचानक तय हुआ। दरअसल केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के कार्यक्रम में गृह मंत्री की मौजूदगी में सौरव गांगुली की पत्नी डोना गांगुली ने एक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी थी। कार्यक्रम खत्म होने के बाद गृह मंत्री का उनके घर रवाना होने की बात सामने आई।
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More