बड़ी खबर

संसद पर हमले की बरसी के दिन लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक

नई दिल्ली : संसद भवन हमले की 22वीं बरसी के दिन संसद में चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है. लोकसभा की कार्यवाही के दौरान संसद भवन के सामने ट्रांसपोर्ट भवन की तरफ एक युवक और एक मह‍िला सुरक्षा का घेरा तोड़ते हुए लोकसभा की वेल में पहुंच गए. यहां दोनों में से एक ने सांसदों की चेयर पर जाकर बचने के ल‍िए एक से दूसरे पर कूदा, यहां पर युवक ने स्‍प्रे क‍िया और नारेबाजी की. स्प्रे से पूरे सदन में धुआं भर गया. इस घटना पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सभी सांसदों को आश्वस्त किया अब चिंता की कोई बात नहीं है. उन्होंने कहा कि साधारण धुआं था और इस घटना की प्रारंभिक जांच की जा रही है.
बड़ी साजिश के तहत कुल 4 लोग लोकसभा में कूदकर बवाल करने गए थे, जिसमें से 2 लोग ही कूद पाए थे. तब तक सिक्योरिटी ने मोर्चा संभाल लिया. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जो दो युवक संसद में घुसे उनमें से एक का नाम सागर बताया जा रहा है. दोनों ही युवक लोकसभा विजिटर पास पर परिसर में आए थे. दोनों लोग मैसूर से बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा के नाम पर लोकसभा विजिटर पास से आए थे. दो लोग संसद में घुस गए. दो बाहर प्रदर्शन कर रहे थे जिनमें एक लड़की नीलम भी है. संसद में घुसने वाला सागर महाराष्ट्र के लातूर का, नीलम हरियाणा के हिसार की निकली. संसद के बाहर ट्रांसपोर्ट भवन के सामने प्रदर्शनकारी महिला तानशाही बंद करो..मणिपुर में महिलाओं पर अत्याचार बंद करो.. जैसे नारे लगा रही थी और स्प्रे से गैस उड़ा रही थी.

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

5 days ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

7 days ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

1 week ago

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

2 weeks ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

2 weeks ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

2 weeks ago