Categories: बड़ी खबर

‘भ्रष्ट’ DEO मिथिलेश कुमार निलंबित, निगरानी ब्यूरो की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का हुआ था खुलासा

Bharat Varta Desk : सिवान के भ्रष्ट जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है. बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के रडार पर आए मिथिलेश कुमार के सिवान से लेकर पटना आवास तक हुई छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति होने की जानकारी मिली है. छापेमारी में लाखों रुपये कैश बरामद हुए थे. अवैध वसूली के हिसाब का डायरी भी बरामद हुआ है. करोड़ों रुपये के जमीन, फ्लैट और दो लॉकर के कागजात भी बरामद हुए हैं. सीवान से पहले औरंगाबाद में शिक्षा विभाग के डीपीओ रहते मिथिलेश कुमार ने शिक्षकों को पैसे के लिए प्रताड़ित कर जमकर वसूली की थी. औरंगाबाद में पदस्थापन के समय उनके द्वारा दो शिक्षकों को बर्खास्त करने की कार्रवाई विवादों में रहा था. जानकारी के बर्खास्तगी के बाद बहाल हो गए तब दोनों शिक्षकों ने मिथिलेश कुमार के खिलाफ निगरानी से लेकर विभाग के सभी वरीय पदाधिकारी के पास आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत की थी. शिक्षक रजनीश कुमार के शिकायत पर ही निगरानी ब्यूरो की जांच टीम गठित की गई थी.
शिक्षा विभाग ने सीवान के डीईओ मिथलेश कुमार के निलंबन का आदेश आदेश जारी करते हुए बताया कि निलंबन काल के दौरान इनकी नियुक्ति क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक, मुंगेर प्रमंडल में रहेगी। जारी आदेश में शिक्षा विभाग ने सीवान डीईओ पर दायित्वों का निर्वहन सही ढंग से नहीं करने, निदेशक, शोध एवं प्रशिक्षण द्वारा प्रशिक्षण संस्थानों को दिये गये निर्देश में व्यवधान डालने अनुचित मांग आदि का आरोप लगाया है। साथ ही आदेश में निलंबित डीईओ के खिलाफ बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के प्रावधानों के अंतर्गत विभागीय कार्यवाही अलग से प्रारंभ करने की बात कही गई है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 days ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 days ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 days ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 days ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

4 days ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

6 days ago