मनाली की ऊंची चोटियों पर हल्की हिमपात हुई
शिमला: हिमाचल में मौसम बदलने के साथ ठंडक का आगाज होने लगा है। शनिवार को प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली और जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। जबकि निचले क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम के बदले मिजाज से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। चोटियों पर हुए हल्के हिमपात से मनाली और चंबा जिला में मौसम ठंडा होने लगा है।
इसे सर्दियों का आगाज भी माना जा रहा है। बता दें कि अक्तूबर में बारिश होने पर मनाली की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का क्रम शुरू हो जाता है।
मनाली की ऊंची चोटियों मकरवे, शिकरवे, सेवन सिस्टर पीक, लद्दाखी पीक, पतालसू पीक, हनुमान टिब्बा, देउ टिब्बा, व्यास कुंड, दशौहर, भुगू झील, हामटा पास और शिरघन तुंग पर हल्का हिमपात हुआ। घाटीवासियों का कहना है कि ऊंची चोटियों पर हिमपात से अब सर्दी का आगाज हो गया है। चोटियों पर हुए हिमपात से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, भरमौर की ऊपरी पहाड़ियों मणिमहेश, चौबिया, कुगति, काली छौ में शनिवार दोपहर बाद हल्का हिमपात हुआ। इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश में दो अक्तूबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 30 सितंबर को मानसून के प्रदेश के विदा होने की संभावना जताई है।
Bharat varta Desk बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सह सुल्तानगंज विधानसभा के कांग्रेस… Read More
Bharat varta Desk बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले 2 जुलाई यानि बुधवार को पटना… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी की राज्य कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के… Read More
Bharat varta Desk भागलपुर जिला के सुल्तानगंज एवं शाहकुंड प्रखंड में सोमवार को माई-बहिन मान… Read More
Bhart varta Desk केंद्र सरकार ने गुजरात के डीजीपी विकास सहाय को छह महीने का… Read More
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने शनिवार को पंजाब कैडर के 1989 बैच के आईपीएस… Read More