भारत वार्ता डेस्क: राजमहल अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार और केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के संयुक्त तत्वावधान में राजमहल के पूर्वी नारायणपुर बंगडुब्बी गांव में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत अभियान चलाया गया। यह गांव साहिबगंज जिले में है। बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच सूखा राशन और पानी का बोतल दिया गया। इसके पहले रेल यात्री संघ ने साहिबगंज जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सहयोग से जिला मुख्यालय में बाढ़ पीड़ितों के बीच सूखा राशन का वितरण किया था। रेल यात्री संघ के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु खेतान ने बताया कि राहत अभियान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बंशीधर तिवारी के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। आज के आयोजन में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज दीपक वर्णवाल, एसडीजीएम नीरज कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रोशन कुमार साह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह, थाना प्रभारी प्रणीत पटेल ने शिरकत किया। विष्णु खेतान की रेल यात्री संघ की टीम में कालीचरण शर्मा , डॉ रकीब आलम, मोहम्मद कलाम, सुमित कुमार मौजूद थे।
Bharat varta Desk पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हो गई है। सबसे… Read More
Bharat varta Desk उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नैनीताल में तीन दिन के दौरे पर हैं। कुमाऊं… Read More
Bharat varta Desk प्सुल्तानगंज महेशी महा दलित टोला में कांग्रेस के सामाजिक न्याय जन चौपाल… Read More
Bharat varta Desk पटना हाईकोर्ट ने कई प्रिंसिपल जजों को बदल दिया है। कई जज… Read More
Bharat varta Desk बिहार चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर राज्य… Read More
Bharat varta Desk शराब घोटाला मामले में एसीबी ने अब उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग… Read More