
पटना भारत वार्ता संवाददाता: दरभंगा के ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार ने पुलिस की पूछताछ में यह धमकी दी है कि यदि वह मुंह खोल देंगे तो पूरे पटना में तहलका मच जाएगा, भूचाल आ जाएगा। कई लोगों की गर्दन फंस जाएगी। दरअसल पुलिस उनसे पूछ रही है कि वह अपनी गाड़ी में 16 लाख रुपए लेकर पटना किसे देने जा रहे थे? इसके जवाब में उन्होंने मुंह खोलने पर भूचाल मचने जैसी बात बताई। दरअसल अधीक्षण अभियंता को बचाने की साजिश चल रही है। कोई नहीं चाह रहा है कि इंजीनियर अपना मुंह खोलें। क्योंकि सबको पता है कि वह पैसा कहां जा रहा था? अफसर के पास, नेता के पास और किसके- किसके पास? इंजीनियर ने लूट कर जो पैसे बनाए हैं उसमें कई लोग साझेदार हैं। ऐसे लोगों की पहुंच काफी ऊपर तक है। यही वजह है कि अभी तक इंजीनियर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
गाड़ी में दो करोड़, दिखाया 16 लाख, शेष पैसे किसने उड़ाए
दरभंगा से पटना आने के दौरान मुजफ्फरपुर में पुलिस ने अधीक्षण अभियंता की गाड़ी को रोका था। खोजबीन में उसमें रूपों के बंडल बरामद हुए। शुरू में अधिकारियों ने बताया कि 30 लाख रुपए हैं। उसके बाद गाड़ी की जांच करने वाले अधिकारियों ने कहा कि 16 लाख रुपए हैं। लेकिन जानकार बता रहे हैं कि इंजीनियर की गाड़ी में करीब 2 करोड़ रुपए थे। उनकी घर की जब तलाशी ली गई तो ₹49 लाख रुपए मिले। जानकारों का यह भी कहना है कि उनके घर की तलाशी लेने में उन्हें रुपए, निवेश के कागज, गहना और अन्य सामान हटाने का पूरा समय दे दिया गया। सोशल मीडिया पर लोग यह मांग कर रहे हैं कि इंजीनियर को संरक्षण देने वाले कौन लोग हैं, उनका नाम सामने आना चाहिए। इंजीनियर किन लोगों को रुपए देने जा रहा था। इसका भी खुलासा होना चाहिए। क्योंकि अभी तक जितने भी भ्रष्टाचार के मामले उजागर हुए हैं उनमें किसी में सरगना या संरक्षण देने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई है, न हीं उनका नाम सामने आया है।
विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More