
पटना भारत वार्ता संवाददाता:
4 साल से बकाए मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर विधानसभा घेरने जा रहे वार्ड सचिवों को पुलिस ने पटना की सड़कों पर दौड़ा- दौड़ा कर पीटा। वार्ड सचिव अपनी सेवा नियमित करने की मांग कर रहे थे। राज्यभर से आए वार्ड सचिवों ने गांधी मैदान में जमकर प्रदर्शन किया। उसके बाद विधानसभा की ओर चल पड़े। पुलिस ने उन्हें जेपी गोलंबर के पास रोक दिया। इस दौरान इधर का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था। पुलिस ने पानी का फव्वारा चलाकर उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन जब वे नहीं माने तो उन पर जमकर लाठियां चलीं। पुलिस ने महिलाओं को भी नहीं छोड़ा। करीब 2 दर्जन लोग घायल हुए हैं।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More