राज्य विशेष

वनरक्षी परीक्षा में छात्रों से उतरवाये गये जूते, परीक्षार्थियों ने कहा, पहले से नहीं दी गयी थी जानकारी

ठंड में परीक्षार्थियों को हुई परेशानी

मुजफ्फरपुर: केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से आयोजित वनरक्षी की परीक्षा में छात्रों से जूते उतरवाये गये. परीक्षार्थियों का कहना था कि जूता पहन कर नहीं आने की जानकारी पहले से हमें नहीं दी गयी थी. ठंड में जूता उतारने में काफी परेशानी हुई. वनरक्षी की परीक्षा बुधवार को शहर के चार केंद्रों पर हुई. परीक्षा में 3315 परीक्षार्थियों हिस्सा लिया. परीक्षा दो पालियों में हुई. एलएस कॉलेज से परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों ने बताया कि परीक्षा केंद्र से बाहर ही जूते उतरवा लिये गये. एडमिट कार्ड पर भी जूता पहन कर नहीं जाने की हिदायत नहीं दी गयी. परीक्षा देकर निकले छात्रों ने बताया कि सवाल आसान थे. परीक्षा में 100 सवाल पूछे गये थे. सभी सवाल ऑबजेक्टिव थे. हिन्दी, जीएस, केमेस्ट्री, गणित से सवाल पूछे गये थे. केमेस्ट्री से एक रियेक्शन पूछा गया था. रिजनिंग से भी सवाल आये थे. सवाल आसान थे इसलिए परीक्षा देने में कोई कठिनायी नहीं हुई.वनरक्षी की परीक्षा के लिए पहली पाली में सुबह सात बजे और दोपरह 12 बजे से ही केंद्रों पर छात्र पहुंच गये थे. छात्रों ने बताया कि पहली पाली में सुबह नौ बजे और दूसरी पाली में दोपहर एक बजे रिपोर्टिंग के लिए कहा गया था. लेकिन छात्र इससे पहले ही केंद्रों पर पहुंच गये थे.

Kumar Gaurav

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

2 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

2 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

3 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

4 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

4 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

5 days ago