बड़ी खबर

सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर राज्य सरकार परिजनों को देगी 1 लाख का मुआवजा

रांची: झारखण्ड सरकार के स्वास्थ्य एवं आपदा मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि झारखण्ड में सड़क दुर्घटना में मरने वाले के परिजनों को राज्य सरकार एक लाख रुपया मुआवजा देगी। यह मुआवजा राशि आपदा प्रबंधन विभाग देगा। मंत्री ने कहा कि भारत में डेढ़ लाख से ज्यादा लोग सड़क हादसों में हर साल मारे जाते हैं। पिछले एक दशक में ही भारत में लगभग 14 लाख लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए हैं। झारखण्ड में प्रतिदिन 10 से अधिक लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में हो रही है। यह आंकड़ा पिछले दो-तीन वर्षों से लगातार एक जैसा है। इन मौतों का दुष्प्रभाव तो मृतकों के परिवार पर पड़ना स्वाभाविक ही है। इन हादसों का शिकार सबसे ज्यादा 18 से 55 आयुवर्ग के लोग होते हैं जिनके असमय मौत के मुंह में जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ आ जाता है। ऐसे में झारखण्ड सरकार के आपदा प्रबंधन पर सड़क सुरक्षा पर काम करने वाली संस्था राइज अप ने ख़ुशी जताई है। राइज अप के संस्थापक ऋषभ आनंद और राजश्री ने बुधवार को मंत्री बन्ना गुप्ता को सम्मानित किया और उन्हें इस ऐतिहासिक निर्णय लेने के लिए बधाई दी।

Kumar Gaurav

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago