बड़ी खबर

लोहरदगा में कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि

गढ़वा के संदिग्ध सिपाही की रिम्स में मौत
रांची। संवाददाता

झारखंड में प्रवासी श्रमिकों की वापसी के साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में भी निरंतर बढ़ोत्तरी हो रही है। बुधवार को भी लोहरदगा जिले में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिलने की पुष्टि हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान के जयपुर से लौटे एक प्रवासी कामगार के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। लोहरदगा की उपायुक्त आकांक्षा रंजन ने बताया कि जयपुर से लौटने के बाद प्रवासी श्रमिक को सरकारी क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था और उसका सैंपल लेकर टेस्ट करवाया गया। उसकी जांच रिपोर्ट आ गयी है ,। वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
पॉजिटिव जांच रिपोर्ट आते ही उसे कोविड-19 केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया और उसके संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। इसके साथ ही अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3 हो गयी है।
इससे पहले मंगलवार को प्रदेश में 29 नये मामले सामने आये थे। इसमें गुमला में 6, पश्चिमी सिंहभूम में 4, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, गढ़वा और हजारीबाग में 3-3, कोडरमा एवं खूंटी में 2-2, रांची, लोहरदगा एवं पलामू में 1-1 मरीज में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड के सतबहिनी गांव के अमृत कुमार की आज तड़के रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में मृत्यु हो गयी। वह टाटीसिलवे में सिपाही के पद पर तैनात थे। कोरोना वायरस की जांच के लिए मंगलवार को ही उसके सैंपल कलेक्ट किये गये थे।रिपोर्ट आने से पहले ही उसकी मौत हो गयी।

Anupam

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

18 hours ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

4 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

4 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

5 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago