
Oplus_131072
Bharat varta Desk
कर्नाटक के चित्रदुर्ग से कांग्रेस विधायक केसी. वीरेंद्र की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. प्रवर्तन निदेशालय ने चल्लकेरे में छापेमारी कर करोड़ों की अवैध संपत्ति ज़ब्त की है. ईडी के मुताबिक, 6 सितंबर 2025 को हुई तलाशी में 21.43 किलो सोने के बिस्किट, 10.985 किलो सोने की परत चढ़े चांदी के बिस्किट और करीब 1 किलो सोने के गहने मिले, जिनकी कीमत लगभग 24 करोड़ रुपए है. इस बरामदगी के साथ ही इस मामले में अब तक ईडी की ज़ब्ती का आंकड़ा 100 करोड़ रुपए से ज़्यादा पहुंच चुका है.
छापेमारी में ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइट्स से करोड़ों की कमाई का भी खुलासा हुआ है. ईडी की जांच में पता चला है कि विधायक वीरेंद्र और उनके साथी King567, Raja567, Lion567, Play567, Playwin567 जैसे कई ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइट्स चलाते थे. इन साइट्स से जुटाए गए पैसों को पेमेंट गेटवे और म्यूल अकाउंट्स के जरिए घुमाया जाता था, ताकि पैसे का असली स्रोत छुपा रहे.
ईडी को मिले सबूतों से पता चला है कि वीरेंद्र और उनके परिवार ने इस काले धन से करोड़ों की अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्राएं कीं. इतना ही नहीं, उन्होंने Mercedes-Benz,Range Rover जैसीं महंगी और लक्जरी गाड़ियां भी खरीदीं. Mercedes-Benz एबीएच इंफ्रास्ट्रक्चर्स के नाम पर पाई गई, जबकि Range Rover गुलशन खट्टर नाम के शख्स के फंड से खरीदी गई.
Bharat Varta Desk : अक्सर हम बिहार पुलिस पर सवाल उठाते हैं, उसकी कार्यशैली की… Read More
Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More
पटना : जानकी देवी महिला महाविद्यालय, पटना में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय… Read More