बड़ी खबर

लग्जरी गाड़ियां, 32 किलो सोने-चांदी के बिस्किट, 1 किलो गहने… कर्नाटक MLA के घर ईडी छापे में काले धन की ढेर बरामद

Bharat varta Desk

कर्नाटक के चित्रदुर्ग से कांग्रेस विधायक केसी. वीरेंद्र की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. प्रवर्तन निदेशालय ने चल्लकेरे में छापेमारी कर करोड़ों की अवैध संपत्ति ज़ब्त की है. ईडी के मुताबिक, 6 सितंबर 2025 को हुई तलाशी में 21.43 किलो सोने के बिस्किट, 10.985 किलो सोने की परत चढ़े चांदी के बिस्किट और करीब 1 किलो सोने के गहने मिले, जिनकी कीमत लगभग 24 करोड़ रुपए है. इस बरामदगी के साथ ही इस मामले में अब तक ईडी की ज़ब्ती का आंकड़ा 100 करोड़ रुपए से ज़्यादा पहुंच चुका है.

छापेमारी में ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइट्स से करोड़ों की कमाई का भी खुलासा हुआ है. ईडी की जांच में पता चला है कि विधायक वीरेंद्र और उनके साथी King567, Raja567, Lion567, Play567, Playwin567 जैसे कई ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइट्स चलाते थे. इन साइट्स से जुटाए गए पैसों को पेमेंट गेटवे और म्यूल अकाउंट्स के जरिए घुमाया जाता था,  ताकि पैसे का असली स्रोत छुपा रहे.

विदेश यात्राएं और शानो-शौकत का खुलासा

ईडी को मिले सबूतों से पता चला है कि वीरेंद्र और उनके परिवार ने इस काले धन से करोड़ों की अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्राएं कीं. इतना ही नहीं, उन्होंने Mercedes-Benz,Range Rover जैसीं महंगी और लक्जरी गाड़ियां भी खरीदीं. Mercedes-Benz एबीएच इंफ्रास्ट्रक्चर्स के नाम पर पाई गई, जबकि Range Rover गुलशन खट्टर नाम के शख्स के फंड से खरीदी गई. 

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

1 day ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

5 days ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

6 days ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

6 days ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

1 week ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

1 week ago