पटना: हाल ही में जदयू से इस्तीफा देने वाले पूर्व मंत्री प्रो. रामजतन सिन्हा ने आरसीपी सिंह को जदयू का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर नीतीश कुमार पर व्यंग्यात्मक प्रहार किया है। रामजतन सिन्हा ने व्यंग्यात्मक लहज़े में कहा है कि नीतीश कुमार का आरसीपी सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का यह निर्णय बिल्कुल ही सही निर्णय है। अब श्रवण कुमार को जदयू का प्रदेश अध्यक्ष बनाया देना चाहिए, ताकि जदयू पूर्णतः नालंदा जिला की पार्टी बन जाये।
प्रो. रामजतन सिन्हा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद नालंदा जिला के रहने वाले हैं। वैसे भी वे बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बल्कि नालंदा के मुख्यमंत्री हैं। उनका पार्टी पर से विश्वास खत्म हो गया है। उन्हें लगता है कि जदयू का अब भविष्य नहीं है। इसलिए ही वे इस तरह का निर्णय ले रहे। अगर वे चाहते तो पहले भी दूसरे को कमान सौंप सकते थे जब शरद यादव को हटाया गया था।
जदयू से इस्तीफे के बाद से ही मुख्यमंत्री पर हमलावर हैं पूर्व मंत्री प्रो. रामजतन सिन्हा
बता दें कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके पूर्व मंत्री प्रो. रामजतन सिन्हा को लोकसभा चुनाव से पूर्व नीतीश कुमार ने खुद पहल कर जदयू में शामिल कराया था। बाद में विधानसभा चुनाव के वक्त रामजतन सिन्हा ने जदयू में अपनी उपेक्षा और नीतीश कुमार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए अपने समर्थकों के दल-बल के साथ जदयू कार्यालय जाकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा के बाद वे चुनाव के दौरान कई जिलों का दौरा कर नीतीश कुमार के खिलाफ मुहिम चलाए और पूरे चुनाव के दौरान हमलावर दिखे। अब आरसीपी सिंह को जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर व्यंग्यात्मक प्रहार करते हुआ कहा है कि जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद नालंदा जिले का निवासी, नए राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह नालंदा जिले के निवासी तो अब नालंदा जिले के निवासी विधायक श्रवण कुमार को जदयू का प्रदेश अध्यक्ष बनाया देना चाहिए, ताकि जदयू पूर्णतः नालंदा जिले की पार्टी बन जाये।
Bharat varta Desk उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नैनीताल में तीन दिन के दौरे पर हैं। कुमाऊं… Read More
Bharat varta Desk प्सुल्तानगंज महेशी महा दलित टोला में कांग्रेस के सामाजिक न्याय जन चौपाल… Read More
Bharat varta Desk पटना हाईकोर्ट ने कई प्रिंसिपल जजों को बदल दिया है। कई जज… Read More
Bharat varta Desk बिहार चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर राज्य… Read More
Bharat varta Desk शराब घोटाला मामले में एसीबी ने अब उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग… Read More
Bharat varta Desk तमिलनाडु से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां… Read More