
वार्षिक आम सभा और चुनाव संपन्न
पटना संवादाता: पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जनार्दन सिंह कश्यप लगातार दूसरी बार बिहार अभियंता सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं. रविवार को संघ की वार्षिक आमसभा और संगठनात्मक चुनाव संपन्न हुआ. इसमें वर्ष 2020- 21 के लिए प्रदेश की नई कार्यकारिणी और उसके पदाधिकारियों का चुनाव किया गया. आमसभा में वक्ताओं ने काम के दौरान इंजीनियरों की सुरक्षा की मांग की. उन्होंने इंजीनियरों पर होने वाले हमले पर चिंता व्यक्त किया. चुनाव में जूनियर इंजीनियर से लेकर इंजीनियर इन चीफ तक शामिल हुए.
प्रत्येक इंजीनियर के सम्मान और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता: कश्यप
नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इंजीनियर समाज के सम्मान की रक्षा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. उन्हें प्रभावकारी सुरक्षा मिले. इसके साथ संगठन को मजबूती और विस्तार देने का काम करेंगे. संगठन बिहार के प्रत्येक इंजीनियर के हितों की रक्षा के लिए काम करे – इसकी पूरी कोशिश करेंगे.
बिहार अभियंता सेवा संघ के अन्य निर्वाचित पदाधिकारी-
महासचिव- ई. डॉ.सुनील कुमार चौधरी, सचिव( वित्त) – ई. कुमारी , उपाध्यक्ष -ई. अरुण कुमार ,अंजनी कुमार और विनोद चौधरी , सचिव -शैलेश कुमार, कुमार अभिषेक, , कृष्णा प्रसाद , अभिषेक कुमार राय और भगवान राय, संगठन सचिव -अविनाश कुमार और अंजू कुमारी
कार्यकारिणी सदस्य, ई. अंजनी कुमार ,विश्व बंधु ,राजीव रंजन, विजय शील कश्यप ,उत्कर्ष भारती, अजय कुमार.
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More