
रांची। झारखंड में राज्य के अलग-अलग जिलों से 1247 नए मरीज मिले हैं। इन नए मरीजों से राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 51 हजार के पार चली गई। आज मिलने वाले कोरोना पॉजिटिव में सबसे अधिक 349 संक्रमित रांची जिले से मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सूबे में अब तक 36,184 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट चुके हैं। जिसमें से 1854 लोगों को आज कोविड अस्पताल से छुट्टी मिली। वहीं 14,410 लोगों का इलाज चल रहा है।
सूबे में आज सात कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हो गई, इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 469 हो गई है। राज्य में आज भी सबसे अधिक 349 संक्रमित रांची जिले से मिले, जबकि पश्चिमी सिंहभूम से 110, पूर्वी सिंहभूम से 102, बोकारो से 97 , रामगढ़ से 88, हजारीबाग से 71, गढ़वा से 68, देवघर से 47, चतरा से 41, गिरिडीह से 39, धनबाद से 24, दुमका से 7, गोड्डा से 5, गुमला से 15, जामताड़ा से 13, खूंटी से 26, कोडरमा में 4, लातेहार में 14, लोहरदगा में 1, पाकुड़ में 2, पलामू में 11, साहेबगंज में 7, सरायकेला में94, सिमडेगा में 11 नये संक्रमित मरीज मिले। राज्य में एक बार फिस से रिकवरी दर बढ़कर 79 फीसदी से ऊपर पहुंच गयी है, हालांकि यह राष्ट्रीय औसत 77.32 प्रतिशत से कम है, जबकि मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत 1.72 प्रतिशत से बेहतर 0.92 प्रतिशत है।
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More
Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More
Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More