
Bharat varta desk:
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की शनिवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात के बाद राज्य के विश्वविद्यालयों में खाली पड़े कुलपति और प्रतिकुलपति के पदों पर नियुक्ति की संभावना बढ़ गई है। हालांकि इन दोनों की मुलाक़ात को शिष्टाचार मुलाकात बताया गया है मगर मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ इस मुलाकात में राज्य के दो संवैधानिक प्रमुखों के बीच कुलपतियों व प्रति कुलपतियों की नियुक्ति पर चर्चा की गयी। जानकारी के अनुसार इस बैठक में दोनों नेताओं के बीच नामों पर सहमति बन गयी है।
जिन विश्वविद्यालयों में वीसी की नियुक्ति होनी है, उनमें विनोबा भावे विवि हजारीबाग, सिदो-कान्हों विवि दुमका, नीलांबर पितांबर विवि पलामू व कोल्हान विवि चाईबासा। इसके अलावा रांची विश्वविद्यालय रांची, विनोबा भावे विवि हजारीबाग, नीलांबर पितांबर विवि पलामू और कोल्हान विवि चाईबासा में प्रति कुलपति की नियुक्ति होनी है। इसके लिए 7 और 8 जुलाई को झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस आर मुखर्जी की अध्यक्षता में बनी सर्च कमेटी ने इंटरव्यू और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद कुलाधिपति सह राज्यपाल को योग्य उम्मीदवारों की सूची शॉप चुकी है। नियुक्ति की अधिसूचना जारी करने के पहले आमतौर पर राज्यपाल मुख्यमंत्री से परामर्श लेते हैं। झारखंड के विश्वविद्यालयों में वीसी और प्रोवीसी बनने के लिए उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल, उड़ीसा समेत कई राज्यों के प्रोफेसरों ने आवेदन भरा है।
Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More
Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More