Categories: बड़ी खबर

35 डीआरएम बदले, दानापुर,कटिहार, सोनपुर, समस्तीपुर, रांची, आसनसोल, हावड़ा में नए डीआरएम तैनात


Bharat varta desk:

रेलवे बोर्ड ने आज शनिवार 15 जुलाई को अवकाश होने के बावजूद व्यापक पैमाने पर डीआरएम के तबादले किए हैं। बिहार में कटिहार, दानापुर, सोनपुर, समस्तीपुर और झारखंड में रांची, बंगाल में हाबड़ा, आदरा और आसनसोल समेत कुल 35 मंडलों के डीआरएम बदले गए हैं। उत्तर प्रदेश में लखनऊ और वाराणसी में नए डीआरएम की तैनाती हुई है।

भरतेश कुमार जैन डीआरएम सिकंदराबाद, इरैया भुक्या विश्वनाथ को चेन्नई का डीआरएम, विनीत कुमार जैन को वाराणसी का डीआरएम, संजय साहू को फिरोजपुर का डीआरएम, संजीव कुमार को हावड़ा का डीआरएम, जयंत कुमार चौधरी को दानापुर का डीआरएम, अरुण कुमार चतुर्वेदी को पलक्कड़ का डीआरएम, विवेक भूषण सूद को सोनपुर का डीआरएम, अश्विनी कुमार को राजकोट का डीआरएम, सुश्री इति पाण्डे को भुसावल का डीआरएम, नरेंद्र आनंदराव पाटिल को विजयवाड़ा का डीआरएम, आशीष कुमार को बीकानेर का डीआरएम, एचएस बाजवा को खुर्दा रोड का डीआरएम, सुश्री अनु मनि त्रिपाठी को भावनगर का डीआरएम, शरद श्रीवास्तव को मदुरै का डीआरएम नियुक्त किया गया है. इसी तरह सौरभ प्रसाद को वालटेयर का डीआरएम, योगेश मोहन को बेंगलुरु का डीआरएम, विनय श्रीवास्तव को समस्तीपुर का डीआरएम, मनीष अग्रवाल को गुंटकल की डीआरएम, मनीष टपलियाल को लखनऊ का डीआरएम, सुमित नरूला को आद्रा का डीआरएम, राजेश मलिक को डीआरएम रांची, विकास पुरवार को जयपुर का डीआरएम, राजकुमार सिंह को मुरादाबाद का डीआरएम, सुखविंदर सिंह को दिल्ली का मंडल रेल प्रबंधक बनाया गया है. वहीं चेतना नंद सिंह को आसनसोल का डीआरएम, सुरेंद्र कुमार को डीआरएम कटिहार, तेज प्रकाश अग्रवाल को आगरा का डीआरएम, लोकेश बिश्नोई को हैदराबाद का डीआरएम, दीपक कुमार सिन्हा को झांसी का डीआरएम, नीरज गुप्ता को रांग्या का डीआरएम, अमरजीत गौतम को अलीपुरदुआर का डीआरएम, एमएस अनबलगन को तिरुचिरापल्ली का डीआरएम, सुधीर कुमार शर्मा को अहमदाबाद का डीआरएम नियुक्त किया गया है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का जय घोष

विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

2 weeks ago

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का ‘जय घोष’

------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

2 weeks ago

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

4 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

4 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

4 months ago