बड़ी खबर

शिक्षा मंत्री और सांसद बेटे के ठिकानों पर ED की छापेमारी


Bharat varta desk:
प्रवर्तन निदेशालय (ED) मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री पोनमुडी और उनके बेटे और लोकसभा सांसद गौतम सिगामणि के यहां छापेमारी कर रही है. बता दें कि पिछले महीने ही शिक्षा मंत्री के पोनमुडी को जमीन हड़पने के एक मामले में विशेष अदालत ने बरी कर दिया था.

एक महीने के भीतर यह दूसरा मौका है जब तमिलनाडु के किसी मंत्री के यहां ईडी की छापेमारी हो रही है. इसके पहले द्रमुक नेता और राज्य के परिवहन मंत्री सेंथिल बालाजी के ठिकानों पर भी ईडी ने छापेमारी की थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य की राजधानी चेन्नई और विल्लुपुरम में पिता-पुत्र के परिसरों पर छापेमारी की जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक जब पोनमुडी राज्य के खनन मंत्री थे (2007 और 2011 के बीच) और खदान लाइसेंस शर्तों के उल्लंघन के आरोप थे, जिससे सरकारी खजाने को लगभग 28 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

6 days ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

7 days ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

7 days ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

1 week ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

1 week ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

1 week ago