पॉलिटिक्स

राजद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, तेजस्वी बोले कांग्रेस बिन देश का विपक्ष संभव नहीं

Bharat varta desk: पटना में गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होटल मौर्या में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भाजपा और नीतीश पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपी में सभी विपक्षी दलों को एकजुट होकर भाजपा को हराना होगा। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में बेरोजगारी बढ़ गई है और बिहार इसका केंद्र बन गया है।‌उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के बिना देश में कोई भी विपक्ष संभव नहीं है, लेकिन कांग्रेस को भी क्षेत्रीय दलों का साथ देना चाहिए।

22 सितंबर को होगा राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में यह फैसला लिया गया कि पार्टी के अगले सत्र ( 2022 – 20025 ) के संगठनात्मक चुनाव के लिए वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी व चितरंजन गगन सहायक निर्वाचन पदाधिकारी होंगे। लालू प्रसाद के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह ने इस संबंध में प्रस्ताव पेश किया जिसे राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अनुमोदित किया।
आरजेडी का 26 फरवरी से पूरे बिहार में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। 20 जून 2022 तक ये अभियान चलेगा। राज्य कार्यकारिणी का चुनाव 22 सितंबर होगा। वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक अक्टूबर में होगी। पंचायत, प्रखण्ड और जिला संगठन चुनावों की तिथि भी तय की गई है।बैठक में 26 राज्यों के 300 से अधिक प्रतिनिधि और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद अपने बेटे तेजस्वी और तेजप्रताप व बेटी मीसा भारती के साथ बैठक में भाग लेने पहुंचे थे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीएमओ का नाम बदला,‘सेवा तीर्थ’कहलाएगा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम बदल गया है. अब इसे ‘सेवा तीर्थ’ के… Read More

14 hours ago

नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल : पटना में झलकी भारत की सांस्कृतिक-बौद्धिक विरासत

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार की राजधानी पटना एक बार फिर साहित्य, संस्कृति और… Read More

1 day ago

प्रेम कुमार बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे

Bharat varta Desk गया के विधायक प्रेम कुमार बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे। ‌… Read More

2 days ago

बिहार में पांच आईएएस अधिकारी बदले, मिहिर कुमार सिंह होंगे नए विकास आयुक्त

Bharat varta Desk बिहार में एक बार फिर एनडीए सरकार बनने के बाद सीएम नीतीश… Read More

2 days ago

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में रेलवे की महत्वपूर्ण भूमिका: पीके मिश्रा

-रायबरेली रेल कोच कारखाना के जीएम ने पूर्व रेलवे के इतिहास की दी महत्वपूर्ण जानकारी-हावड़ा… Read More

3 days ago

30 नवंबर 2025 को पटना में ज्ञान और साहित्य का महोत्सव – नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल

पटना। बिहार की ऐतिहासिक और साहित्यिक पहचान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य… Read More

4 days ago