
Bharat varta desk: पटना में गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होटल मौर्या में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भाजपा और नीतीश पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपी में सभी विपक्षी दलों को एकजुट होकर भाजपा को हराना होगा। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में बेरोजगारी बढ़ गई है और बिहार इसका केंद्र बन गया है।उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के बिना देश में कोई भी विपक्ष संभव नहीं है, लेकिन कांग्रेस को भी क्षेत्रीय दलों का साथ देना चाहिए।
22 सितंबर को होगा राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में यह फैसला लिया गया कि पार्टी के अगले सत्र ( 2022 – 20025 ) के संगठनात्मक चुनाव के लिए वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी व चितरंजन गगन सहायक निर्वाचन पदाधिकारी होंगे। लालू प्रसाद के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह ने इस संबंध में प्रस्ताव पेश किया जिसे राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अनुमोदित किया।
आरजेडी का 26 फरवरी से पूरे बिहार में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। 20 जून 2022 तक ये अभियान चलेगा। राज्य कार्यकारिणी का चुनाव 22 सितंबर होगा। वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक अक्टूबर में होगी। पंचायत, प्रखण्ड और जिला संगठन चुनावों की तिथि भी तय की गई है।बैठक में 26 राज्यों के 300 से अधिक प्रतिनिधि और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद अपने बेटे तेजस्वी और तेजप्रताप व बेटी मीसा भारती के साथ बैठक में भाग लेने पहुंचे थे।
पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More
Bharat Varta Desk : अक्सर हम बिहार पुलिस पर सवाल उठाते हैं, उसकी कार्यशैली की… Read More
Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More