
रांची- कुमार गौरव
राजधानी रांची में नौकरी में परमानेंट करने की मांग को लेकर सहायक पुलिसकर्मियों का आंदोलन उग्र हो गया दोपहर करीब 3:00 बजे सहायक पुलिसकर्मी मोराबादी मैदान से निकलकर राज्य भवन और सीएम हाउस के घेराव के लिए जाने लगे. स्थिति को देखते हुए पूर्व में ही बैरिकेडिंग किया गया था। प्रदर्शनकारी सहायक पुलिसकर्मी उसे पार करने की कोशिश कर रहे थे व बैरिकेडिंग को तोड़ दिया। इसी दौरान पुलिस और सहायक पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई है। पुलिस ने सहायक पुलिसकर्मियों पर लाठीचार्ज किया है, जिसमें दोनों तरफ से कई पुलिसकर्मी घायल हो गए है। वहां मौजूद कई मीडियाकर्मियों को भी चोट लगी है।
बताते चलें कि पिछले कई दिनों से रांची के मोरहाबादी मैदान में सहायक पुलिसकर्मी जमे हुए हैं। यहां पर पूरे राज्य से सहायक पुलिसकर्मी पहुंचे हैं। ये लोग नौकरी स्थायी करने की मांग पर अड़े हुए हैं। सभी जिले के सहायक पुलिसकर्मियों को एसएसपी और एसपी ने समझाया और आश्वासन दिया, लेकिन सहायक पुलिसकर्मी नहीं माने। सैकड़ों की संख्या में रांची के मोरहाबादी मैदान में सहायक पुलिसकर्मी डेरा डाले हुए हैं।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More