
भागलपुर- सुनील सिंह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सुपौल-सरायगढ़- आसनपुर कुपहा कोसी महासेतु पुल पर ट्रेन परिचालन का शुभारंभ किया। दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुक्रवार को ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि कोसी रेल महासेतु कोसी और मिथिलांचल को ही नहीं इसकी संस्कृति को भी जोड़ेगा।
2003 में पूर्व प्रधानमंत्री श्री बाजपेई ने इसका शिलान्यास किया था। इससे ना सिर्फ लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी बल्कि कोसी क्षेत्र में व्यापार, उद्योग और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार को कई नई रेल परियोजनाओं के सौगात पर प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताते हुए मुंगेर के जमालपुर स्थित इंडियन रेलवे इंस्टिट्यूट ऑफ मैकेनिकल एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग को फिर से शुरू कराने का आग्रह किया। कार्यक्रम को लेकर सुपौल स्टेशन पर लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। इसके साथ प्रधानमंत्री ने भागलपुर- शिवनारायणपुर इलेक्ट्रिक इंजन से मालगाड़ी और कटिहार -एनजेपी रेलखंड के विद्युतीकरण कार्य का भी उद्घाटन किया।
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More