देश दुनिया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दार्जिलिंग में जवानों के साथ मना रहे दशहरा, किया शस्त्र पूजन

दार्जिलिंग: देशभर में दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है. आज के दिन शस्त्र पूजा का काफी महत्व होता है. इसी कड़ी में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में सुकना युद्ध स्मारक पर सेना के जवानों के साथ मंत्रोच्चारण के बीच शस्त्र पूजा किया. राजनाथ सिंह इस बार वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास सीमाई क्षेत्र में सैनिकों के साथ दशहरा पर्व मना रहे हैं. सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भी मौजूद रहे.इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को पूर्वी सेक्टर में सुकना स्थित 33वीं कोर के मुख्यालय में भारतीय सेना की तैयारियों की समीक्षा की.कोर सिक्किम में चीन से लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर निगरानी रखती है. रक्षा मंत्री दोपहर में दार्जिलिंग जिले में एक प्रमुख सैन्य अड्डे, जिसे ‘त्रिशक्ति’ कोर के रूप में जाना जाता है, पहुंचे थे. वह पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सीमा गतिरोध के मद्देनजर सैन्य तैयारियों की समीक्षा के साथ-साथ सैनिकों के साथ दशहरा मनाने के लिए पश्चिम बंगाल सिक्किम की दो दिवसीय यात्रा पर है.रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास सीमाई क्षेत्र में सैनिकों के साथ दशहरा मनाने का फैसला ऐसे समय किया है, जब पूर्वी लद्दाख में सीमा पर चीन के साथ भारत का गतिरोध चल रहा है. गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख में भारत चीन के बीच लगभग पांच महीने से सीमा पर गतिरोध चल रहा है जिससे उसके संबंधों में तनाव आया है. दोनों पक्षों ने गतिरोध को दूर करने के लिए राजनयिक सैन्य स्तर पर कई दौर की वार्ता की है. हालांकि, गतिरोध को समाप्त करने में कोई सफलता नहीं मिली है.उल्लेखनीय है कि राजनाथ सिंह पिछले कुछ साल से दशहरा पर ‘शस्त्र पूजा’ कर रहे हैं. पिछले साल फ्रांस के दौरे के दौरान दशहरा के मौके पर उन्होंने तटीय शहर बॉर्डिऑक्स में ‘शस्त्र पूजा’ की थी. इस दौरान उन्होंने राफेल विमान का पूजन किये थे.

Kumar Gaurav

Recent Posts

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

2 days ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

2 days ago

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

2 days ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

2 days ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

3 days ago