
NewsNLive Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दशहरे पर यानी अक्टूबर के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया। पीएम मोदी की यह 70वीं मन की बात है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, आज दशहरे का पर्व है। इस पावन अवसर पर आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं। दशहरे का ये पर्व, असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है। लेकिन साथ ही ये एक तरह से संकटों पर धैर्य की जीत का पर्व भी है। आज आप सभी बहुत संयम के साथ जी रहे हैं। मर्यादा में रहकर पर्व, त्योहार मना रहे हैं। इसलिए जो लड़ाई हम लड़ रहे हैं, उसमें जीत भी सुनिश्चित है।
‘वोकल फॉर लोकल’ का दिया मंत्र
पीएम ने कहा, जब हम त्योहारों की बात करते हैं, तैयारी करते हैं तो सबसे पहले मन में यही आता है कि बाजार कब तक जाना है? क्या क्या खरीदारी करनी है। खासकर बच्चों में तो इसका विशेष उत्साह रहता है। त्योहारों की ये उमंग और बाजार की चमक एक दूसरे से जुड़ी हुई है। लेकिन इस बार आप खरीदारी करने जाएं तो वोकल फॉर लोकल का अपना संकल्प अवश्य याद रखें। बाजार से सामान खरीदते समय, हमें स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देनी है।
इससे पहले पीएम मोदी ने ट्विटर हैंडल से लोगों से रेडियो कार्यक्रम मन की बात सुनने की अपील की। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी द्वारा सोशल मीडिया समेत अन्य माध्यमों से विचार और सुझाव मांगे जाते हैं।
राष्ट्र के नाम संबोधन में कोरोना को लेकर चेताया था
पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा था, कोरोना के खिलाफ जनता कर्फ्यू से लेकर आज तक हम सभी भारतीयों ने एक बहुत लंबा सफर तय किया है। समय के साथ आर्थिक गतिविधियों में भी धीरे-धीरे तेजी नजर आ रही है। हम में से अधिकांश लोग, अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए, फिर से जीवन को गति देने के लिए, रोज घरों से बाहर निकल रहे हैं। त्योहारों के इस मौसम में बाजारों में भी रौनक धीरे-धीरे लौट रही है। हमें ये भूलना नहीं है कि लॉकडाउन भले चला गया हो, वायरस नहीं गया है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More