
Bharat varta desk: नरेंद्र मोदी सरकार के नजदीक समझे जाने वाले योग गुरु रामदेव ने हेमंत सरकार की तारीफ की है और उनके खिलाफ ईडी के एक्शन को राजनीति से प्रेरित बताया है।
रांची के दौरे पर आए बाबा रामदेव ने कल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इसके पहले हवाई अड्डे पर मीडिया के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार अच्छा काम कर रही है। ईडी के समन पर कहा कि यह राजनीतिक विषय है। उनके बयान ने झारखंड की सियासत में सरगर्मी बढ़ा दी है। इसके गंभीर राजनीतिक मायने तलाशे जा रहे हैं।
योग गुरु ने कहा…..
‘हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन ने जीवन भर संघर्ष किया है। जेलों से लेकर सीबीआई तक क्या-क्या कष्ट नहीं सहे। ये (हेमंत) भी युद्ध और संघर्षों के बीच अपने राजधर्म के पथ पर संघर्षपूर्वक आगे बढ़ रहे हैं।’
योग गुरु रामदेव पतंजलि योग पीठ के कार्यक्रम में शिरकत करने रांची आए हैं। उन्होंने झारखंड मंत्रालय में जाकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की जिसे हेमंत सोरेन ने शिष्टाचार मुलाकात बताइ। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रामदेव के पांव छूकर प्रणाम किए और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। दोनों के मुलाकात की तस्वीर झारखंड सरकार के ट्विटर पर जारी की गई।
बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने 17 नवंबर को एक बार फिर से तलब किया है। इसके पहले 100 करोड़ के खनन घोटाले और अन्य अनियमितताओं के मुद्दे पर पूछताछ के लिए ईडी ने मुख्यमंत्री को बुलाया था मगर वे नहीं गए और 3 सप्ताह का समय मांगा। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत सोरेन के बारे में गंभीर आर्थिक अनियमितता वाली याचिका को खारिज कर दिया है और झारखंड हाई कोर्ट के उस आदेश को पलट दिया है जिसमें उस याचिका के आलोक में जांच करने का निर्देश दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में उस याचिका को जांच के योग्य नहीं माना है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने ईडी, सीबीआई जैसी एजेंसियों को कार्रवाई के लिए मना भी नहीं किया है।
17 नवंबर को ईडी द्वारा मुख्यमंत्री को पूछताछ के लिए दोबारा बुलाए जाने के बाद झारखंड की राजनीति सरगर्मी बढ़ गई है। वहीं भाजपा सरकार के नजदीक माने जाने वाले योग गुरु रामदेव के बयान ने इसे और सरगर्म कर दिया है।
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More
पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More
पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More
पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More
Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More
पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More