
Bharat Varta Desk : उत्तर प्रदेश में आज छठे चरण में 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हो गई है और शाम 6 बजे तक मतदान जारी रहेगा। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठे चरण के लिए गोरखपुर के प्राथमिक विद्यालय गोरखनाथ कन्यानगर क्षेत्र में अपना वोट डाला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदान करने से पहले गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।
आज देवरिया, बस्ती, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, अंबेडकर नगर और बलिया शामिल हैं। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार छठे चरण में 66 महिलाओं समेत कुल 676 उम्मीदवारों के चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाई है।
छठे चरण के चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा योगी सरकार के कई मंत्रियों की किस्मत दांव पर हैं। प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे जय प्रताप सिंह और राज्य के पूर्व श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य समेत 676 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है। स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में शामिल हो चुके हैं।
बीते विधानसभा चुनाव में छठे चरण की इन 57 सीटों में 46 सीटें बीजेपी और दो सीटें उसके सहयोगी दलों अपना दल (एस) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार सुहेलदेव भारतीय जनता पार्टी समाजवादी पार्टी (सपा) से गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है, इसलिए इस बार भाजपा के लिए चुनौती बढ़ सकती है।
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More