बिजनेस

यूपीएससी 2023 का रिजल्ट जारी, टॉप 10 में तीन लड़कियां, आदित्य श्रीवास्तव टॉपर बने

Bharat varta desk:

लंबे इंतजार के बाद यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है. यूपीएससी परीक्षा के तीनों चरणों में शामिल हुए स्टूडेंट्स upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर अपना फाइनल रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यूपीएससी सीएसई 2023 रिजल्ट में कुल 1143 युवाओं का चयन हुआ है. इन सभी को आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, ग्रुप ए और ग्रुप बी सर्विस में सरकारी नौकरी ऑफर की जाएगी.

यूपीएससी सिविल सर्विस 2023 रिजल्ट में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है (UPSC CSE 2023 Result). यूपीएससी टॉपर लिस्ट 2023 में ज्यादातर नाम पुरुषों के हैं (UPSC CSE 2023 Topper). संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in पर यूपीएससी सिविल सर्विस रिजल्ट 2023 से जुड़े सभी अपडेट्स चेक कर सकते हैं.

बता दें कि यूपीएससी सीएसई 2022 में इशिता किशोर और 2021 में श्रुति शर्मा ने टाॅप किया था. इस बार आदित्य श्रीवास्तव ने पहली रैंक प्राप्त कर टाॅप किया है. कुल 1016 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं. टाॅप 10वीं लिस्ट में 7 लड़के और 3 लड़कियां शामिल हैं. सफल होने वाले टॉपटेन उम्मीदवारों के नाम हैं

  1. आदित्य श्रीवास्तव
  2. अनिमेश प्रधान
  3. दोनुरु अनन्या रेड्डी
  4. पी के सिद्धार्थ रामकुमार
  5. रुहानी
  6. सृष्टि डबास
  7. अनमोल राठौड़
  8. आशीष कुमार
  9. नौशीन
  10. ऐश्वर्यम प्रजापति
Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

7 days ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago