
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार सरकार ने उदयकांत मिश्र को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व्यास जी का कार्यालय सितंबर 2021 में खत्म हो रहा है। अधिसूचना के अनुसार उदयकांत मिश्रा का कार्यकाल 12 सितंबर के प्रभाव से अगले 5 साल या अगले आदेश तक, जो भी पूर्व घटित हो, तक होगा। प्राधिकरण के अध्यक्ष मुख्यमंत्री होते हैं।
मुख्यमंत्री के पुराने दोस्त हैं उदयकांत मिश्रा
भागलपुर निवासी उदयकांत मिश्रा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बेहद करीबी माना जाता है। वे मुख्यमंत्री के पुराने दोस्त हैं। दोनों एक साथ इंजीनियरिंग के छात्र थे। वर्तमान में उदयकांत मिश्रा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य थे। वे बिहार राज्य भवन निर्माण निगम के निदेशक भी हैं। वे राज्य उच्च शिक्षा परिषद के सदस्य भी हैं। वे आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति और प्रति-कुलपति के पद पर भी रह चुके हैं।
उदय कांत मिश्रा भागलपुर के रहने वाले हैं जहां उनके दो भाई और परिवार रहता है। उनके एक भाई डॉक्टर रविकांत मिश्रा भागलपुर शहर के मशहूर डॉक्टर हैं और दूसरे राजीवकांत मिश्रा शिक्षाविद के रूप में जाने जाते हैं। उदयकांत मिश्र के पिताजी पंडित निशिकांत मिश्रा एक प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी थे। विक्रमशिला ऐतिहासिक स्थल की खुदाई में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनकी उस समय के मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद से दोस्ती चर्चित रही है।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More