पॉलिटिक्स

मुकुल रॉय के बाद अब किसकी बारी, भाजपा में मची खलबली


कोलकाता, भारत वार्ता संवाददाता: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय अपने पुत्र शुभ्रांशु रॉय के साथ चार वर्षों के बाद आज फिर सत्तारूढ़ टीएमसी में वापस लौट गए. मुकुल रॉय सीएम ममता बनर्जी की मौजूदगी में टीएमसी में शामिल होने के बाद कहा कि अपने घर लौट कर उन्हें अच्छा महसूस हो रहा है.

ममता बनर्जी बोली- मुकुल बहुत अच्छा लड़का

वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा ने एजेंसियों का डर दिखाकर मुकुल को अपने पार्टी में शामिल कर लिया था लेकिन मुकुल ने आज तक उनके और टीएमसी के खिलाफ कभी कुछ नहीं बोला. वह बहुत अच्छा लड़का है. पार्टी में हम उसका स्वागत करते हैं. ओल्ड हमेशा गोल्ड होता है. मुकुल रॉय के भाजपा छोड़ने की अटकले बहुत दिनों से लगाई जा रही थी मगर आज उन्होंने भाजपा छोड़कर खलबली मचा दी है. भाजपा की बेचैनी इस बात को लेकर है कि अब पार्टी छोड़ने वालों का सिलसिला न शुरू हो जाए. टीएमसी से बीजेपी में शामिल हुए पूर्व मंत्री राजीव बनर्जी, पूर्व विधायक सव्यसाची दत्ता सहित कई विधायकों और सांसदों के भी भाजपा छोड़ने की चर्चा तेज हो गई है. 2 दिन पहले कोलकाता में हुई भाजपा की बैठक में मुकुल राय समेत करीब दो दर्जन विधायक और पार्टी के अन्य प्रमुख नेता शामिल नहीं हुए थे. यह चर्चा हो रही है कि करीब 30 से अधिक भाजपा विधायक टीएमसी के संपर्क में है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

10 hours ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 day ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

1 day ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

3 days ago