
पटना : बिहार बोर्ड ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 (एसटीईटी-2019) के 15 में से 12 विषयों का परिणाम मार्च महीने में ही जारी किया जा चुका है। 3 विषयों का परिणाम अभी तक लंबित है। इस बाबत शिक्षा विभाग का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए एसटीईटी- 2019 के एक अभ्यर्थी संगीता पासवान ने अलग ही अंदाज में ट्वीट किया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने इस ट्वीट पर जवाब भी दिया है।
एसटीईटी- 2019 के अभ्यर्थी संगीता पासवान ने अपने ट्वीट में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार की तस्वीर लगाते हुए लिखा “जैसी आपके चेहरे पर मुस्कान है सर वैसी मुस्कान हमारे चेहरे पर लाने का भी मौका दीजिये और ये तभी संभव है जब आप बचे हुए 3 विषयों का परिणाम शीघ्र ही घोषित करेंगे और ऐसे ही मुस्कुराते हुए ज्वॉइन भी करवा देंगे आदरणीय संजय सर जी।”
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने एसटीईटी- 2019 के अभ्यर्थी संगीता पासवान इस ट्वीट के जवाब में लिखा कि मैं आपकी इस भावनाओं का प्रतिदान करता हूं। विभाग और बिहार बोर्ड शेष विषयों के परीक्षा परिणाम जारी करने हेतु कार्य कर रही है। शीघ्र ही परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More