बड़ी खबर

मुंगेर रेल सह सड़क पुल के लोकार्पण पर बोले नीतीश-बिहार पर विशेष ध्यान दे केंद्र

Bharat varta desk: शिलान्यास के 19 साल के बाद आज मुंगेर रेल सह सड़क पुल का लोकार्पण संपन्न हो गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि बिहार पर केंद्र को विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से अपने पुराने संबंधों का हवाला देते हुए हाथ जोड़कर बिहार के विकास के लिए विशेष फोकस करने की अपील की और कहा कि उनसे काफी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि बिहार आकार में देश का बड़ा आवाज मगर जनसंख्या के हिसाब से तीसरा बड़ा राज्य है। इसके विकास पल केंद्र सरकार को ज्यादा ध्यान देना होगा।

सीएम ने की अपील -पुल के शुरू होने पर दीपावली मनाए लोग

उन्होंने मुंगेर के लोगों से अपील किया कि जिस तरह इस पुल के मंजूरी मिलने पर लोगों ने दिवाली मनाई थी उसी तरह आज इसके शुरू होने पर दीया जला कर खुशी का इजहार किया जाना चाहिए। इससे उन्हें प्रसन्नता होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र के सहयोग से बिहार का हर क्षेत्र में विकास किया जा रहा है। उनकी कोशिश है कि ऐसी सड़कों की जाल बिछाई जाए ताकि राज्य के किसी गांव से लोग पटना 5 घंटे में पहुंच सकें।

घोरघाट पुल का भी उद्घाटन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि आज उन्होंने मुंगेर भागलपुर सीमा पर स्थित घोरघट पुल का भी उद्घाटन किया। यह पुल वर्ष 2007 में बनना शुरू हुआ था। बीच में कई बाधाएं आई लेकिन अब बनकर तैयार हो गया है। इससे भागलपुर आने- जाने की राह आसान होगी।

गडकरी बोले मंत्री उन्हें बताएं कि क्या चाहिए

इसके पूर्व नितिन गडकरी ने बिहार में सड़क और पुलों के निर्माण की योजनाओं के बारे में डिटेल में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य के पथ निर्माण मंत्री उन्हें बताएं कि राज्य को क्या चाहिए। वे कोई कमी नहीं होने देंगे। केंद्रीय मंत्री दिल्ली से ऑनलाइन जुड़े थे।

प्रधानमंत्री की प्रशंसाके बाद बदले भाजपा नेताओं के सुर


पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए उन्हें सच्चा समाजवादी बताया था। आज भाजपा नेताओं पर इसका असर दिखा। उद्घाटन समारोह में भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की। सरकार को अक्सर आड़े हाथों लेने वाले मंत्रियों ने बिहार के विकास का पूरा श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दे दिया। मुख्यमंत्री के कड़े आलोचक रहे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने उद्बोधन में पुल निर्माण के लिए मुख्यमंत्री की प्रशंसा में कसीदे काढ़े। उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने अपने भाषण में बार-बार मुख्यमंत्री का नाम लिया और बताया कि नितिश कुमार से नेतृत्व में बिहार का ऐतिहासिक विकास हुआ है। उपमुख्यमंत्री रेनू देवी और पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने भी मुख्यमंत्री की तारीफ की।
अटल बिहारी वाजपेई के कार्यकाल में हुआ था शिलान्यास

लगभग 14.51 किलोमीटर लंबा डबल लेन पुल का शिलान्यास प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के शासन में हुआ था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि जब वे केंद्र में भूतल परिवहन मंत्री थे उसी समय इस पुल को बनाने का फैसला लिया गया था मगर पुल के पूरे होने के लिए मुंगेर के लोगों को 19 साल तक इंतजार करना पड़ा।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

2 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

3 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

4 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

4 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

5 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

5 days ago