राज्य विशेष

गैंगस्टरों पर अमित शाह का हमला, बोले- आजम खान, अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी आज कहां?


लखनऊ, भारत वार्ता संवाददाता:

उत्तर प्रदेश के बरेली में सभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने गैंगस्टर राज पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में तीन बड़े नाम थे- उनमें से एक थे आजम खान। बताओ आज वह कहाँ है? दूसरे नंबर पर थे अतीक अहमद। तीसरे थे मुख्तार अंसारी। वह आज कहाँ है? अखिलेश वोट मांग रहे हैं, उन्हें कुछ नहीं मिलने वाला। लेकिन अगर सपा सत्ता में आई तो क्या ये तीनों जेल में ही रहेंगे? अकेले बीजेपी ही माफिया को सलाखों के पीछे डालती है। ऐसा कोई और नहीं कर सकता

योगी ने माफियाओं का खात्मा किया है
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी यूपी और रोहिलखंड से माफियाओं का खात्मा किया है। एक समय था जब यूपी पुलिस माफियाओं को देखकर भाग जाती थी। अब पुलिस का सायरन सुनकर माफिया भागते हैं। यह परिवर्तन सपा-बसपा द्वारा नहीं लाया जा सकता क्योंकि माफिया को संरक्षण प्रदान करना जातिवादी दलों की मजबूरी है। भाजपा जातिवादी नहीं है। बीजेपी एक ऐसी पार्टी है जो पीएम मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र पर चलती है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

4 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago