
Bharat varta desk:
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर डीआईजी कार्यालय में एक युवक पहुंचा जिसकी हरकतों से सब हैरत में पड़ गए। उसने डीआईजी आरके भारद्वाज से कहा -मैं रिलायंस समूह के मालिक मुकेश अंबानी का होने वाला दामाद हूं। जल्द ही मिर्जापुर में हजारों करोड़ का निवेश होने वाला है। उसने कहा कि यहां एयरपोर्ट, ग्रीन एनर्जी, एफएम रेडियो में निवेश होने वाला है। निवेश के सिलसिले में ही उसे भेजा गया है। उसने डीआईजी से जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। उसने बताया कि इस संबंध में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से भी उसकी बात हुई है। उसकी सारी बातों को सुनने के बाद डीआईजी समझ गए कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। उन्होंने पता करवाया तो उनका अनुमान सही निकला। उसने अपना नाम डॉक्टर रवि श्याम द्विवेदी बताया। उसने मीडिया के समक्ष भी यही बातें दोहराई। उसके बाद डीआईजी ने युवक को समझा-बुझाकर घर वापस भेज दिया।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More