
Bharat varta desk: बिहार के बेतिया में सेना के जवान ने अपनी पत्नी समेत तीन महिलाओं को गोली मार दी है। इस घटना में जवान की पत्नी, पड़ोस की एक महिला और एक 15 साल की लड़की घायल हो गई हैं । इन्हें जीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवत गांव की है। पुलिस ने बताया कि नशे में धुत जवान ने घटना को अंजाम दिया है। जवान बाहर से शराब पीकर आया और अपनी पत्नी को पीटने लगा था । पत्नी बचने के लिए वहां से भागी और गांव की महिलाओं के बीच में जाकर छुप गई। कर्नल पत्नी के पीछे पीछे गया और लाइसेंसी हथियार से गोली चला दी जिसमें उसकी पत्नी समेत तीनों महिलाओं को गोली लग गई। जवान नरेश साह दिल्ली में पोस्टेड है और छुट्टी में घर आया हुआ है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसकी लाइसेंसी बंदूक को भी जब कर लिया है। बताया जा रहा है कि नशे में धुत होकर वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था।
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More