
Bharat Varta Desk : ममता बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को तृणमूल कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। विधानसभा चुनाव के बाद हुई पहली वर्किंग कमेटी में ममता ने ये बड़ा फैसला लेते हुए अभिषेक बनर्जी को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी दी है। इसके साथ ही टीएमसी ने अपनी पार्टी में कई बदलाव किए हैं। अभिनेत्री सायोनी घोष को बंगाल यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है। बता दें कि इससे पहले अभिषेक बनर्जी टीएमसी के यूथ विंग के अध्यक्ष थे। लेकिन जिस तरीके से इस बार के विधानसभा चुनाव में सीधे ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने कमान संभाली थी और फ्रंट फुट पर नजर आए थे। अब टीएमसी में उनका प्रमोशन कर दिया गया है।
अभिषेक बनर्जी डायमंड हार्बर से सांसद हैं। अभिषेक ममता बनर्जी के बड़े भाई अजित के बेटे हैं। वह बचपन से ही ममता के पास रहे हैं। अभिषेक पिछले 10 सालों से ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर रहे।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More