
पटना : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा पूरे बिहार में कोरोना संक्रमण के रोकथाम हेतु ‘मिशन आरोग्य रक्षक’ अभियान को शुरू किया गया है। अभियान 1 जून से शुरू हुआ है और 7 जून तक चलेगा। इस दौरान परिषद से जुड़े छात्र आरोग्य रक्षक बन शहरों के बस्तियों के साथ-साथ सुदूर ग्रामीण इलाकों के गांव-गांव तक स्वास्थ्य सर्वे करने जा रहे हैं। छात्रों द्वारा लोगों का थर्मल स्क्रीनिंग और ऑक्सिमिटर से ऑक्सीजन लेवल की जांच किया जा रहा। लोगों को कोरोना सुरक्षा नियमों के पालन करने और वैक्सिनेशन के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। लोगों को वैक्सीन लेने के लिए विशेष तौर पर प्रेरित किया जा रहा। जैसे-जैसे अभियान आगे बढ़ रहा वैसे-वैसे अभियान जोरों से लगातार परवान चढ़ रहा है। अभियान में छात्रों के साथ-साथ छात्राएं भी भाग ले रही हैं।
विद्यार्थी परिषद जो कहती है, वह करती है : श्रीनिवास
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री श्रीनिवास जी ने कहा कि बिहार के कार्यकर्ताओं ने जो ऐतिहासिक कार्य संपन्न किया है। वह बिहार के समाज जीवन में दूरगामी प्रभाव छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद जो कहती है, वह करती है और जो करती है, वही कहती है। परिषद ने बोला 5 लाख लोगो का थर्मल स्क्रीनिंग करेंगे। हमने कर दिया।
शनिवार को अधिकतम स्क्रीनिंग हुआ : प्रदेश कार्यालय मंत्री
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यालय मंत्री नागेन्द्र कुमार ने बताया कि शनिवार को अभियान का पांचवां दिन था। शनिवार को राज्य में कुल 756 स्थानों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान परिषद के द्वारा ‘मिशन आरोग्य रक्षक’ अभियान हेतु गठित 978 टीम में कुल 4,622 कार्यकर्ता स्वास्थ्य सर्वे में शक्रिय रहे। कार्यकर्ताओं की टीम में 4,413 छात्र, 169 छात्रा और 40 शिक्षक शामिल रहे। इस दौरान कुल 90,916 घरों में स्वास्थ्य सर्वे हेतु सम्पर्क किया गया। 4,32,384 लोगों का थर्मल स्क्रीनिंग और ऑक्सीजन लेवल जांच किया गया। इस दौरान 64 आयुष किट और 807 दवाई किट का भी वितरण किया गया। प्रदेश कार्यालय मंत्री नागेन्द्र कुमार के अनुसार शनिवार के दिन का स्क्रीनिंग का आंकड़ा अधिकतम रहा।
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More